साल के आखिर तक बन सकती हैं ये दो कोरोना वैक्सीन
(India) कई आशंकाओं और सवालों के बीच रूस ने अपनी कोरोना वायरस वैक्सीन Sputnik-V का ऐलान कर दिया। भले ही लोग इसे लेकर अभी भी आश्वस्त न हों, दो और वैक्सीनें हैं जिनके इस साल के आखिर तक उपलब्ध होने की थोड़ी उम्मीद है। ब्रिटेन की वैक्सीन टास्कफोर्स केट बिंघम ने स्काई-न्यूज से बताया है कि साल के अंत तक दो वैक्सीन बनने की संभावना है जिनमें से एक Oxford University की वैक्सीन और दूसरी जर्मनी की कंपनी BioNTech की वैक्सीन है। हालांकि, ज्यादा संभावना है कि ये अगले साल की शुरुआत में आएं लेकिन बिंघम का कहना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो ये साल के अंत तक आ भी सकती हैं। ऑक्सफर्ड और AstraZeneca की वैक्सीन इस रेस में सबसे आगे मानी जाती रही है। हालांकि, रूस ने अपनी वैक्सीन को रजिस्टर करा लिया है और चीन ने अभी एक वैक्सीन का पेटेंट करा लिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।