(India)
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा देने जा रहा है। शिंजो आबे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और उन्हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। बताया जा रहा है कि शिंजो आबे जल्द ही इसका औपचारिक रूप से ऐलान कर सकते हैं। शिंजो आबे एक सप्ताह के अंदर दो बार हॉस्पिटल जा चुके हैं। शिंजो आबे के इस्तीफे की अटकलों के बीच जापान का शेयर बाजार धराशायी हो गया है।जापान के सत्ताधारी दल ने कहा है कि आबे की तबीयत ठीक है लेकिन उनके लागातार हॉस्पिटल जाने से अफवाहों का बाजार गरम हो गया है। अब बताया जा रहा है कि आबे अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछली बार जब आबे हॉस्पिटल गए थे तब वह करीब 7 घंटे तक वहां रहे थे। उनका कार्यकाल सितबंर 2021 तक है। सोमवार को आबे ने अपने कार्यालय में 8 साल पूरे कर लिए और वह जापान के सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए थे। हाल के दिनों में कोरोना वायरस को ठीक से नहीं संभालने पर उनकी लोकप्रियता में भी करीब 30 प्रतिशत की कमी आई है। उनकी पार्टी इन दिनों कई घोटालों से जूझ रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।