(India)
चीन भारत के 108 चीनी ऐप बैन करने से बौखला गया है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान जारी करके भारत के इस फैसले पर सख्त ऐतराज भी जताया है। लद्दाख में चल रहे तनाव के बीच भारत अब तक चीन के 224 ऐप पर बैन लगा चुका है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि भारत का ऐप पर बैन लगाना चीनी निवेशकों और सर्विस प्रोवाइडरों के कानूनी हितों का उल्लंघन करता है। चीन इसको लेकर गंभीरतापूर्वक चिंतित है और पूरजोर विरोध करता है। इससे पहले पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को मशहूर गेमिंग ऐप पबजी समेत 118 और मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। ये ऐप चीन की कंपनियों से जुड़े हुए है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।