5 भारतीयों के अपहरण से अनजान बनकर चीन बोला- 'अरुणाचल प्रदेश तो दक्षिणी तिब्बत है...'
(India) भारत के अरुणाचल प्रदेश से 5 भारतीय युवकों का अपहरण करने वाला चीन अब दादागिरी पर उतारू हो गया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता झाओ ल‍िज‍िन से जब इन युवकों के बारे में पूछा गया तो उसने भारतीयों के बारे में जानकारी देने की बजाय अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्‍सा बता द‍िया। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सेना के अनुरोध के बारे में उन्‍हें कोई जानकारी नहीं है।

ल‍िज‍िन ने कहा, 'चीन ने कभी अरुणाचल प्रदेश को मान्‍यता नहीं दी है जो चीन का दक्षिणी तिब्‍बत इलाका है।' भारतीय सेना के पीएलए को भारतीयों को छोड़ने के लिए संदेश भेजने के सवाल पर चीनी प्रवक्‍ता ने कहा कि हमारे पास अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के 5 युवकों की अपहरण की जांच के लिए एक पुलिस टीम को मैकमोहन लाइन से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में भेजा गया है। यह लाइन अपर सुबनसिरी जिले को तिब्बत से अलग करती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।