चीन ने US नेवल बेस गुआम पर हमले का जारी किया नकली वीडियो, H-6 बॉम्बर से किया अटैक
(India) अमेरिका से जारी तनाव के बीच चीन ने प्रशांत महासागर में स्थित अमेरिकी नौसैनिक बेस गुआम पर हमले का नकली वीडियो जारी किया। इस हमले में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स ने अपने एच-6 परमाणु बॉम्बर का उपयोग किया। चीनी सेना ने इस हमले का बकायदा एक सिमुलेटेड वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उसका एच-6 बॉम्बर अमेरिकी एंडरसन एयर फोर्स बेस पर बम गिराता दिखाई दे रहा है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स के वीबो अकाउंट पर यह वीडियो शनिवार को अपलोड किया गया था। चीनी वायुसेना का दो मिनट और 15 सेकंड का यह वीडियो किसी हॉलीवुड फिल्म की ट्रेलर की तरह दिखाई दे रहा है। जिसमें चीन का एच-6 बॉम्बर रेगिस्तान में स्थित किसी एयरफोर्स बेस से उड़ान भरता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कहा गया है कि युद्ध के देवता एच-6के हमले पर जा रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।