पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में उठाया जम्‍मू-कश्‍मीर का मुद्दा, भारत ने बंद की बोलती
(India) संयुक्‍त राष्‍ट्र के 75 साल पूरे होने पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में जम्‍मू-कश्‍मीर का मुद्दा उठाना पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के लिए महंगा पड़ गया। भारत ने पाकिस्‍तान को 'आतंकवाद का गढ़' और 'पनाहगार' बताकर उसकी बोलती बंद कर दी। भारत ने कहा कि पाकिस्‍तान एक ऐसा मुल्‍क है जो आतंक फैलाने वालों को ट्रेनिंग देता है और उन्‍हें शहीद का दर्जा देता है।

भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्‍तान में अल्‍पसंख्‍यकों पर अत्‍याचार बढ़ता जा रहा है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के कश्‍मीर का मुद्दा उठाने पर भारत ने जवाब देने के अधिकार के तहत आतंकवाद का मुद्दा उठाया। संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने कुरैशी के भाषण को भारत के आंतरिक मामले के मामले में कभी न खत्‍म होने वाला मनगढ़ंत विचार करार दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।