खुशबू सुंदर ने छोड़ी कांग्रेस, माना जा रहा था कि उन्हें 2019 में लोकसभा का टिकट दिया जाएगा
(India) दक्षिण की मशहूर एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेस ने भी इस बीच घोषणा की कि खुशबू सुंदर को पार्टी प्रवक्ता के पद से 'तत्काल प्रभाव' से हटा दिया गया है. मशहूर तमिल एक्ट्रेस साल 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं. कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह डीएमके में थीं. अब 2020 में साउथ की एक्ट्रेस खुशबू सुंदर बीजेपी में हाथ थाम सकती हैं.
हालांकि कांग्रेस में रहते उन्हें न तो 2019 लोकसभा चुनाव का टिकट मिला और न ही राज्यसभा के लिए चुना गया. ऐसा माना जा रहा था कि उन्हें 2019 में लोकसभा का टिकट दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जबकि राज्य में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की थी

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।