(India)
अमेरिका अपना नया राष्ट्रपति चुनने के लिए वोटिंग कर रहा है। इस बीच इलेक्ट्रोल वोटों की गिनती शुरू हो गई है. जिसमें डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन रिपब्लिकन उम्मीदवार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आगे चल रहे हैं. नतीजों को लेकर व्हाइट हाउस की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। व्हाइट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। अमेरिकी चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ. इस समय तक अमेरिका के 41 राज्यों के चुनावी नतीजे आ चुके हैं और सिर्फ 9 राज्यों के नतीजे आने बाकी हैं। पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं। टेक्सास, साउथ कैरोलिना और ओक्लाहोमा में ट्रंप जीत हासिल कर चुके हैं। हालांकि इस समय भी जो बाइडेन और ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर चल रही है और जो बाइडेन बहुमत के आंकड़े से सिर्फ 43 वोट पीछे दिख रहे हैं। वहीं फ्लोरिडा में ट्रंप जीत हासिल कर चुके हैं और माना जाता है के बिना फ्लोरिडा जीते कोई अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं बन सकता तो देखना होगा कि क्या जो बाइडेन फ्लोरिडा हारकर भी राष्ट्रपति की कुर्सी हासिल कर पाएंगे या नहीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।