मैक्ग्रा ने कहा, 'रोहित एक क्वॉलिटी बल्लेबाज हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने वह मुकाम हासिल नहीं किया है जो वह कर सकते थे।'पूर्व ऑस्ट्रेलियाई फास्ट बोलर ने कहा, 'संभव है कि विराट के घर वापस जाने के बाद रोहित अपने प्रदर्शन को अगले स्तर तक ले जाएं। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ एक खिलाड़ी पर ध्यान नहीं दे सकती। भारत के पास अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और केएल राहुल जैसे विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं। एक बार जब विराट लौट जाएंगे तो किसी अन्य बल्लेबाज को यह जिम्मेदारी उठानी होगी। संभव है कि वह रोहित शर्मा ही हों।'
रोहित ने पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी। रोहित ने बतौर ओपनर अपनी पहली दो टेस्ट पारियों में शतक लगाकर रेकॉर्ड बनाया था। वह ऐसा करने वाले पहले सलामी बल्लेबाज बन गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।