चीन ने हॉन्‍ग कॉन्‍ग के मुद्दे पर पश्चिमी देशों को दी धमकी, 'आंखें फोड़कर कर देंगे अंधा'
(India) हॉन्‍ग कॉन्‍ग के मुद्दे पर आलोचना करने भड़के चीन ने अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड और कनाडा को 'आंखें' निकाल लेने की धमकी दी है। इन पांचों ही पश्चिमी देशों ने चीन के विरोधियों को हॉन्‍ग कॉन्‍ग में सांसद नहीं चुने जाने के लिए नए नियम बनाने की आलोचना करने के लिए 'फाइव आइज' गठबंधन बनाया है। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड और कनाडा ने चीन से कहा है कि वह अपने नए नियमों को वापस ले।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता झाओ लिजिआन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि वे चीन के मामलों से दूर रहें। चीनी विदेश मं‍त्रालय के वुल्‍फ वॉरियर कहे जाने वाले लिजिआन ने कहा, 'पश्चिमी देशों को सतर्क रहना चाहिए अन्‍यथा उनकी आंखों को निकाल लिया जाएगा।' चीनी प्रवक्‍ता ने कहा, 'चीन कभी कोई परेशानी नहीं खड़ा करता है और न ही किसी चीज से डरता है।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।