(India)
भारतीय टीम ने कैनबरा में दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 में 11 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने शुक्रवार को कैनबरा के मनुका ओवल में खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाए जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट पर 150 रन ही बना सकी। सीरीज का दूसरा टी20 मैच सिडनी में 6 दिसंबर को खेला जाएगा। 162 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने के लिए कैप्टन आरोन फिंच और डी आर्सी शॉर्ट ने 56 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाया। मेजबान टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और टीम मुकाबला हार गई। भारत के लिए युवा पेसर टी नटराजन और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, दीपक चाहर को एक विकेट मिला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।