आईसीसी के इस अवार्ड्स पीरियड के दौरान कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे. इसके साथ ही उन्होंने इस पीरियड में सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा अर्धशतक भी लगाए. इस दशक में कोहली के बल्ले से 20,396 रन निकले, जिसमें 66 शतक और 94 अर्धशतक शामिल हैं
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को ICC Spirit of Cricket Award of the Decade दिया है. धोनी को 2011 में नॉटिंघम टेस्ट में विचित्र रन आउट के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल को वापस बुलाने के लिए प्रशंसकों द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया है. इससे पहले कल यानी रविवार को आईसीसी ने धोनी को इस दशक की वनडे और टी20 टीम का कप्तान चुना था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।