दर्शक जा सकेंगे स्टेडियम भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में
(India) भारत और इंगलैंड के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ी खुशखबरी दी है. चेन्नई में खेले जाने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए 50 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में मैच देखने की इजाजत होगी.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का इंतजार बेसब्री के हो रहा है. क्रिकेट दिग्गज और दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी इस सीरीज में होने वाली दोनों टीमों की टक्कर के देखने के लिए बेताब हैं. सोमवार को बीसीसीआई ने चेन्नई में खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले के लिए दर्शकों को आने की अनुमति दो हरी झंडी दे दी.

दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच 5 फरवरी से खेला जाना है। चार मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों की मेजबानी का जिम्मा चेन्नई को दिया गया है. एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के लिए दोनों ही टीमें जमकर तैयारी कर रही है. तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के सचिन आर एस रामास्वामी ने इस बात की जानकारी दी है कि दूसरे टेस्ट में 50 फीसदी दर्शकों की क्षमता स्टेडियम में मौजूद रहेगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।