टीम इंडिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर
(India) जीत के बाद टीम इंडिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. भारत अब 69.7 प्रतिशत यानी कुल 460 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. जबकि न्यूजीलैंड पहले स्थान पर है.टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में यह छठी सीरीज खेल रही है. टीम इंडिया ने अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें चार में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं एक मैच ड्रा रहा है. अब भारत अगर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 या 3-1 से हरा देता है तो वह इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा. मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने पर कोहली ने कहा कि टॉस से कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के अनुरूप पिच का फायदा उठाया था. रोहित ने इस मैच में 161 रनों की पारी खेली. भारत ने इस टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रनों से करारी शिकस्त दी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।