इसके अलावा राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्षता हमारी संस्कृति और इतिहास की बुनियाद है. इस देश में धर्मनिरपेक्षता पर हमला हो रहा है. उन्होंने कहा, "RSS और बीजेपी इसका नेतृत्व कर रहे हैं. यह सिर्फ संविधान पर हमला नहीं है बल्कि इतिहास और संस्कृति पर भी हमला है. इसे रोकना बहुत जरुरी है."
राहुल गांधी ने केंद्र पर तमिल भाषा और संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा, "सरकार देश और तमिलनाडु के लोगों का अपमान कर रही है. वे तमिल भाषा, इतिहास और संस्कृति का अपमान कर रहे हैं. भारत बहुत से विचारों, भाषाओं और परंपराओं का संघ है सभी का सम्मान होना चाहिए."
उन्होंने कहा, "तमिलनाडु की वर्तमान सरकार को दिल्ली की सरकार नियंत्रित कर रही है. नरेंद्र मोदी सोचते हैं कि तमिलनाडु एक टेलीविजन है और वे एक कमरे में बैठकर रिमोट कंट्रोल से तमिलनाडु को नियंत्रित कर सकते हैं. हम उनके रिमोट कंट्रोल की बैट्री को फेंकने जा रहे हैं."
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।