(India)
मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के चारों खाने चित कर दिए. दोनों ने जैक क्रॉली (9), डोमिनिक सिबली (2), जॉनी बेयरस्टो (28), जो रूट (5) को क्रीज से बाहर कर दिया. अभी बेन स्टोक्स और ओली पोप क्रीज पर मौजूद हैं. 32 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 86 रन पर पहुंच गया है. जॉनी बेयरस्टो के आउट होते ही टीम इंग्लैंड के चारों खाने चित हो गए. बेयरस्टो 62 गेंद पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 78 रन हो गया है. ये सिराज का दूसरा विकेट है. अब ओली पोप क्रीज पर आए हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।