भारत ने इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हराया, WTC फाइनल में बनाई जगह
(India) रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और अक्षर पटेल (Axar Patel) के बुने फिरकी के जाल में एक बार फिर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को फांसकर भारत ने चौथा और आखिरी टेस्ट तीसरे ही दिन एक पारी और 25 रन से अपने नाम करके सीरीज 3-1 से जीत ली और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बना ली। जून में लॉडर्स पर होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन अक्षर और अश्विन ने दूसरी पारी में पांच पांच विकेट लेकर तीसरे ही दिन भारत को धमाकेदार जीत दिलाई। भारत की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। भारत ने पहली पारी में ऋषभ पंत के शतक और वाशिंगटन सुंदर के नाबाद 96 रन की मदद से 365 रन बनाकर 160 रन की बढत ली थी । दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 135 रन पर आउट हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।