इस सियासी हलचल से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बदलने से लेकर मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल तक की आशंका है. आपको बता दें कि अगले साल राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं. त्रिवेंद्र सिंह रावत का विरोधी खेमा उन्हें बदलने की मांग करता आया है.
राज्य के कई विधायक और कई नेताओं ने केंद्र की लीडरशिप से इस बात की शिकायत की है कि उनकी बातें नहीं सुनी जा रही हैं और सरकार में उनको तवज्जों नहीं दिया जा रहा है. जिसके बाद केंद्रीय लीडरशिप ने ये तय किया कि वहां पर्यवेक्षकों की एक कमेटी भेजी जाए और लोकल लीडरों से बातचीत की जाए.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।