Grammy Awards 2021: बियोंसे और टेलर स्‍विफ्ट ने रचा इतिहास, बियोंसे ने रिकॉर्ड 28वें बार जीता Grammy अवॉर्ड
(India) 63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। इस साल इस अवॉर्ड का आयोजन लॉस एंजलिस कन्वेंशन सेंटर में हुआ है. कोविड महामारी की वजह से इस समारोह का आयोजन इस साल देर से हुआ है। ये अवॉर्ड शो 31 जनवरी को होने वाला था। विजेताओं की घोषणा हो गई है और इस बार Beyonce ने इतिहास रच दिया है. इस सिंगर ने 28वें बार Grammy जीता है। वो पहली फीमेल सिंगर हैं जिन्होंने लगातार 28वें बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया है. इस बार बियोंसे ने दो ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं। टेलर स्‍व‍िफ्ट (Taylor Swift) को बेस्‍ट एल्‍बम का अवॉर्ड मिला है। टेलर भी सबसे ज्‍यादा बेस्‍ट एल्‍बम अवॉर्ड जीतने वाली सिंगर बन गई हैं। दोनों फीमेल सिंगर्स ने पुराने रेकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। 31 साल की टेलर स्‍वि‍फ्ट जहां पहली ऐसी महिला सिंगर बन गई हैं, जिन्‍हें तीन बार बेस्‍ट एल्‍बम का अवॉर्ड मिला है। जबकि बियोंसे ने साबित किया है कि उनके जैसा कोई नहीं है। 39 साल की बियोंसे ने 28वां ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है और इस तरह वह सबसे ज्‍यादा ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वालीं सिंगर बन गई हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।