चीनी वैक्‍सीन लगवाने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हुए पाकिस्‍तानी पीएम इमरान खान
(India) पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मामलों पर पाकिस्‍तानी पीएम के विशेष सहायक फैसल सुल्‍तान ने इसकी घोषणा की है। इमरान खान ने खुद को अलग-थलग कर लिया है। इमरान खान ने अभी गुरुवार को ही चीन की कोरोना वायरस वैक्‍सीन लगवाई थी। वैक्‍सीन लगवाने के बाद भी इमरान खान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।

इमरान खान अभी अपने घर पर ही हैं और डॉक्‍टर उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस दिन इमरान खान ने कोरोना वायरस वैक्‍सीन लगवाई थी, उसी दिन उनके अंदर इस महामारी के लक्षण देखे गए थे। इसके बाद भी उन्‍होंने खुद को अलग-थलग रखने की बजाय कोरोना वैक्‍सीन लगवाई। पाकिस्तान में कोरोना वायरस की तेज होती रफ्तार से डरे प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।