(India)
देशभर में कोरोना वायरस के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इन बढ़ते कोरोना केस को देखकर बीसीसीआई भी काफी चिंतित है। कोरोना वायरस को देखते हुए आईपीएल के 14वें सीजन में काफी कुछ बदलाव किया गया है। इस बार आईपीएल में कोई भी टीम को अपने घरेलू मैदान का फायदा नहीं मिलेगा। साथ ही स्टेडियम में बिना दर्शकों के मैच खेला जाएगा। खिलाड़ियों के साथ ग्राउंड स्टाफ के कुछ सदस्य भी कोरोना की चपेट में आ गए। आईपीएल के खिलाड़ी ग्राउंड स्टाफ और अब ब्रॉडकास्ट की टीम के सदस्य कोरोना की चपेट में आने से खेल जगत में हड़कंप मचा हुआ है। खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।