(India)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के छठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 रनों से हरा दिया. आरसीबी की इस जीत के हीरो ग्लेन मैक्सवेल और शाहबाज अहमद रहे. ग्लेन मैक्सवेल की बदौलत ही आरसीबी ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए. मैक्सवेल ने 41 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. मैक्सवेल के अलावा शाहबाज अहमद ने गेंद से कमाल किया. इस युवा खिलाड़ी ने मैच का रुख आरसीबी की ओर पलटा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।