BCCI ने रखा इंग्लैंड, UAE के बाद ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका सामने IPL 2021 के बाकी बचे मैच को होस्ट करने का ऑफर
(India) इंग्लैंड, UAE के बाद ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसे 2 और देशों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सामने IPL 2021 के बाकी बचे मैच को होस्ट करने का ऑफर रखा है। IPL के 14वें सीजन को 29 मैच के बाद कोरोना की वजह से सस्पेंड कर दिया गया था।

अब बाकी बचे 31 मैच के लिए BCCI 20 दिन की विंडो तलाश रहा है। इससे पहले साउथ अफ्रीका और UAE भी IPL होस्ट कर चुका है। पिछला सीजन UAE में हुआ था और इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए BCCI ने उन्हें 98.5 करोड़ रुपए भी दिए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।