Sushil Kumar Arreste : सागर मर्डर केस में स्पेशल सेल की टीम ने पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली से किया गिरफ्तार
(India) सोनीपत से ताल्लुक रखने वाले पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले में नया मोड़ आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुशील छत्रसाल स्टेडियम में एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान की हत्या में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहे थे।

छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सागर राना की हत्या मामले में फरार चल रहे ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के ही मुंदका इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। सुशील के साथ ही उनके साथी अजय को भी गिरफ्तार किया गया है। सुशील पर पुलिस ने एक लाख रुपए और अजय पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

वहीं, मंगलवार को रोहिणी कोर्ट ने सुशील की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। स्पेशल सेल अब इन दोनों को रोहणी कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद सुशील और अजय को नॉर्थ-वेस्ट जिले पुलिस को सौंप दिया जाएगा। स्पेशल सेल को इंस्पेक्टर शिव कुमार, इंस्पेक्टर करमबीर और ACP अतार सिंह लीड कर रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।