कोरोना की संभावित तीसरी लहर से टेंशन में दिल्ली सरकार CM केजरीवाल ने बुलाई बैठक
(India) कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को अपनी चपेट में लेगी. हालांकि भारत में टीकों की कमी की वजह से युवाओं का ही टीकाकरण नहीं हो पा रहा है तो बच्चों के लिए टीकाकरण सोचना अभी दूर की बात है। लेकिन इन सबके बीच अमेरिका और कनाडा समेत दुनिया के कई अमीर देशों ने 12 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। टेंशन में दिल्ली सरकार, CM केजरीवाल ने बुलाई बैठक।

देश में कोरोना के ग्राफ में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,32,364 नए मामले सामने आए हैं और 2,713 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, नए मामले और मौत के आंकड़ों में गुरुवार को जारी संख्या के मुकाबले कमी आई है, गुरुवार को जारी कोरोना के आंकड़ों के मुताबिक, 1,34,154 नए मामले और 2,887 मौतें दर्ज की गई थीं।
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अब भी जारी है। कोरोना के साथ-साथ देश में ब्लैक फंगस की बीमारी भी तेजी से फैल रही है। कई राज्यों ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। हालांकि कुछ राज्यों में कोविड के दैनिक मामलों में राहत है, जिसे देखते हुए उन राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं केंद्र सरकार ने दिसंबर 2021 तक सभी व्यस्कों को वैक्सीन लगाने का दावा किया है। उधर सीरम इंस्टीट्यूट ने स्पूतनिक-वी को बनाने के लिए डीसीजीआई से अनुमति मांगी है। वहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने श्रमिकों एवं अनौपचारिक क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों पर प्रतिकूल प्रभावों को लेकर विभिन्न मंत्रालयों एवं राज्यों को और परामर्श जारी किए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।