बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद ने कहा- काफी सोचने के बाद ये फैसला किया
(India) दो दशक से ज्यादा वक्त तक कांग्रेस पार्टी में सक्रिय राजनीति करने वाले जितिन प्रसाद अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हो गए हैं। दिल्ली में सियासी संभावनाओं की तमाम चर्चाओं के बीच बुधवार दोपहर बीजेपी के दीनदयाल मार्ग स्थित हेडक्वार्टर में जितिन पार्टी का हिस्सा बन गए।
तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से रिश्ता रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का बीजेपी में जाना मुख्य विपक्षी पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका है. यूपी में कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होना है और बीजेपी को एक बड़े और भरोसेमंद ब्राह्मण नेता की तलाश थी. शायद अब बीजेपी की तलाश पूरी हो गई है. जितिन प्रसाद एक युवा ब्राह्मण नेता माने जाते हैं. बीजेपी को उम्मीद है कि जितिन प्रसाद की बदौलत सूबे में ब्राह्मणों की कथित नाराजगी दूर करने में कामयाबी हासिल हो सकती है.

बीजेपी के लिए अहम ब्राह्मण वोट बैंक
यूपी चुनाव में जाति समीकरण काफी अहम होता है. बीजेपी को अगर मिशन 2022 में कामयाब होना है तो वह ब्राह्मणों को अनदेखा नहीं कर सकती. यूपी में करीब 10 से 11 फीसदी ब्राह्मण है. साल 2017 में बीजेपी के कुल 312 विधायकों में 58 ब्राह्मण चुने गए थे. इनमें 9 ब्राह्मण विधायक मंत्री बनाए गए. ब्राह्मण समाज से आने वाले दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री बनाए गए. श्रीकांत शर्मा, बृजेश पाठक, उपेंद्र तिवारी, नीलकंठ तिवारी और सतीश द्विवेदी मंत्री बने थे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।