पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी टीएमसी में शामिल
(India) पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी आज ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. अभिजीत मुखर्जी ने साल 2012 और 2014 में कांग्रेस के टिकट पर बंगाल के जंगीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. साल 2019 में भी उन्हें इसी सीट से कांग्रेस ने टिकट दिया लेकिन वो जीतने में कामयाब नहीं हो सके.

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई नेता टीएमसी का दामन थाम रहे हैं. हाल ही में मुकुल रॉय की बीजेपी से टीएमसी में घर वापसी हुई. अब अभिजीत मुखर्जी ने भी टीएमसी का दामन थाम लिया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।