मोदी सरकार मंत्रिमंडल विस्तार की पहली तस्वीर, कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रहे हैं। बुधवार को नए कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलवाई जाएगी। बताया जा रहा है कि कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे। कौन मंत्री बनेगा और कौन नहीं, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। कई नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच सरकार में शामिल होने वाले संभावित मंत्रियों की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि पीएम भावी मंत्रियों से बातचीत कर रहे हैं।
पुराने और नए मंंत्रियों को मिलाकर आज मोदी कैबिनेट विस्तार के दौरान 43 मंत्रियों का शपथग्रहण हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में अनुराग ठाकुर और जी. किशन रेड्डी का प्रमोशन हो सकता है। हालांकि पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार में संभावित माने जा रहे कुछ नामों पर सस्पेंस बना हुआ है। अभी स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, बाबुल सुप्रियो और डीवी सदानंद गौड़ा ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है। इसके अलावा संजय धोत्रे और राव साहेब दानवे के भी इस्तीफे की खबर है। वहीं थावरचंद गहलोत की नियुक्ति कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में मंगलवार को ही हो चुकी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।