एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर के मुताबिक यशपाल शर्मा (Yashpal Sharma) आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए थे. मॉर्निंग वॉक से लौटकर उन्होंने घर पर कहा था कि उन्हें थोड़ा अजीब लग रहा है. उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत भी की थी. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुबह 7.40 बजे उनका निधन हो गया. उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।