राहुल गांधी से मिले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, सियासी अटकलें हुईं तेज
(India) चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद सियासी अटकलें तेज हो गईं। पंजाब, राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस इकाई में आपसी कलह के बीच प्रशांत का राहुल से मिलना अहम माना जा रहा है। इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर और गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। जबकि बाकी जगह पर वह अपनी खोई जमीन पाने की कोशिश करेगी। बंगाल में ममता बनर्जी की सत्‍ता में वापसी कराने में प्रशांत किशोर की भूमिका अहम रही थी।

राहुल की प्रशांत के साथ मीटिंग बेहद जरुरी हैं क्‍योंकि पंजाब के साथ उत्‍तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को यूपी कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की थी। कुछ महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रशांत किशोर को अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया था और इसके बाद किशोर ने विधायकों और अधिकारियों के साथ बैठकें की थी

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।