Pegasus Scandal: शशि थरूर की अगुवाई वाली संसदीय समिति आईटी और गृह मंत्रालय से पूछेगी सवाल
(India) पेगासस जासूसी कांड में शशि थरूर की अगुवाई वाली संसद की स्थायी समिति केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय से पूछताछ करेगी. पेगासस कांड में देश-विदेश के हजारों लोगों के नंबर पर हुई बातचीत को चुराने का आरोप है. दावा किया जा रहा है कि इजराइली पेगासस सॉफ्टवेयर से देश के कई पत्रकारों और नेताओं के फोन टेप हुए हैं और इन्हें सरकारों को मुहैया कराई गई है. यह मामला तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) की अध्यक्षता वाली IT मामलों में संसद की स्थायी समिति पेगासस (Pegasus) से जुडे़ ‘नागरिक डेटा सुरक्षा और सिक्योरिटी विषय को लेकर बैठक करेगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।