टेबल टेनिस में शरत कमल को चीन के लोंग मा ने हराया और भवानी देवी भारत की पहली ऐसी तलवारबाज हैं जो ओलिंपिक खेलों में शामिल हुई
(India) 26 जुलाई 2021 का दिन भारतीय तलवारबाजी के इतिहास में दर्ज हो चुका है। दुनिया के सबसे बड़े खेलों 'ओलिंपिक' में किसी भारतीय की तलवार आज पहली बार लहराई है। 27 साल की चदलावदा आनंद सुंदररामन भवानी देवी भारत की पहली ऐसी तलवारबाज हैं जो ओलिंपिक खेलों में शामिल हुई। चेन्‍नै से आने वाली भवानी ने इटली में खास ट्रेनिंग ली है। भवानी देवी ने तलवारबाजी में भारत की तरफ से कई कीर्तिमान गढ़े हैं। वह दुनिया में 42वें नंबर की खिलाड़ी हैं। शुरुआत कॉमनवेल्‍थ खेलों में ब्रॉन्‍ज मेडल के साथ हुई। ये बात है 2009 की। फिर इंटरनैशनल ओपन, कैडेट एशियन चैम्पियनशिप, अंडर-23 एशियन चैम्पियनशिप समेत कई टूर्नमेंट्स में भवानी ने मेडल्‍स अपने नाम किए। वह अंडर-23 में एशियन जीतने वाली पहली भारतीय हैं। टेबल टेनिस में शरत कमल को पांचवें में हराते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया है. इस मैच में अचंता वापसी नहीं कर सके. लोंग ने यह गेम 11-4 से जीत लिया. इसी के साथ शरत का टोक्यो ओलंपिक का सफर यहीं खत्म हो गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।