बॉक्सिंग में पूजा रानी क्वार्टर फाइनल मुकाबला आज, जीतने में कामयाब तो टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सिंग में भारत का दूसरा मेडल पक्का
(India) बॉक्सिंग में भारत का आज एक और मेडल पक्का हो सकता है. आज भारत की पूजा रानी क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं. अगर पूजा रानी आज जीतने में कामयाब हो जाती हैं तो टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सिंग में भारत का दूसरा मेडल पक्का हो जाएगा.

मुक्केबाजी के महिला मुकाबले में पूजा रानी भारतीय फैंस की उम्मीद बनकर मैदान में उतरेंगी. उनके सामने चीनी खिलाड़ी ली कियान होंगी. 75 किग्रा महिला प्री-क्वार्टर फाइनल का यह मैच दोपहर 3 बजकर 36 मिनट से शुरू होगा.

बॉक्सिंग में भारत को निराशा मिली है. अमित पंघाल राउंड ऑफ 16 की रेस से बाहर हो गए हैं. अमित पंघाल ने पहला राउंड जीत लिया था, लेकिन दूसरे और तीसरे राउंड में वो पिछड़ गए. अमित पंघाल से भारत को मेडल की बहुत ज्यादा उम्मीद थी. अमित पंघाल का टोक्यो ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।