हॉकी में महिला टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
(India) केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, "आज भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है. हमारी महिला और पुरुष हॉकी टीम का ओलंपिक सेमी​फाइनल में पहुंचना ही अपने आप में इतिहास रचना है. 49 साल बाद भारत ओलंपिक में सेमी​फाइनल खेल रहा है."
ऑस्‍ट्रेलियन टीम ने मैच स्‍टार्ट होते ही पैंतरेबाजी शुरू कर दी। मगर भारतीय हॉकी प्‍लेयर्स भी कम नहीं थीं। कंगारुओं के एक-एक मूव को लड़कियों ने नाकाम कर दिया।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, "शानदार प्रदर्शन! भारतीय महिला हॉकी टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच रही हैं. हम पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं. 130 करोड़ भारतीय आपके साथ हैं."

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।