अफगानिस्तान में तालिबान की मदद के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान को लताड़ा, भारत की भूमिका की तारीफ की
(India) अफगानिस्तान में तालिबान के पांव मजबूत हो रहे हैं और इस मजबूती को खाद पानी देने का काम पाकिस्तान करता रहा है. अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद जिस तेजी से तालिबान का कब्जा बढ़ा है उसने अमेरिका की मुश्किल भी बढ़ा दी. जिसके बाद अमेरिका ने पाकिस्तान को नापाक हरकतों पर लगाम लगाने को कहा है. अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से फोन पर बात की और चेताया कि पाकिस्तान सीमा के पास तालिबान के आतंकियों के पनाहगाहों को खत्म करने के लिए कदम उठाए

अमेरिका रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने अफगानिस्तान में भारत के काम की सराहना की और भारत की भूमिका को रचनात्मक भी बताया है. पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा, ‘‘भारत ने अतीत में प्रशिक्षण और अन्य बुनियादी ढांचे में सुधार के मामले में अफगानिस्तान में रचनात्मक भूमिका निभाई है.’’ अफगानिस्तान पर भारत और अमेरिका के सहयोग के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘ अफगानिस्तान में स्थिरता तथा सुशासन के लिए इस तरह के काम, इस तरह के प्रयासों का हमेशाा स्वागत किया जाता है.’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।