कोहली बने कोच:KKR के ओपनिंग बैट्समैन वेंकटेश अय्यर को विराट कोहली ने दिए बैटिंग टिप्स
(India) RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB की टीम 92 रन ही बना सकी और ऑल-आउट हो गई। कोलकाता के सामने 93 रनों का टारगेट था, जिसे टीम ने पहले 10 ओवर के खेल में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम की जीत में शुभमन गिल ने 34 गेंदों पर 48 और IPL डेब्यू कर रहे वेंकटेश अय्यर ने 27 गेंदों पर 41 रन की नाबाद पारी खेली। टारगेट का पीछा करते हुए KKR की बेंगलुरु के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले KKR ने 2011 में 171 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए बेंगलुरु को (17.3 ओवर में) 9 विकेट से हराया था। आज कोलकाता की टीम सिर्फ 10 ओवर में मुकाबला जीतने में सफल रही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।