(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच मंगलवार शाम फोन पर बात हुई। दोनों नेताओं ने कुछ दिनों पहले ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन के बीच हुई सबमरीन डील पर बात की। इस डील से फ्रांस को अरबों रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा दोनों के बीच इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मिलक काम करने और अफगानिस्तान में बने हालातों पर भी बात हुई। आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्रांस के विदेश मंत्री से न्यूयॉर्क में मुलाकात की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।