IPL फेज-2 में कोरोना की एंट्री,हैदराबाद के तेज गेंदबाज हुए पॉजिटिव,6 मेंबर्स को भेजा आइसोलेशन में
(India) by-kritika nayan singh


हैदराबाद.कोरोना का साया अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2021) के फेज-2 पर देखा गया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से ठीक 4 घंटे पहले खबर आई है कि हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी. नटराजन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। हालांकि, BCCI ने कहा है कि मैच पहले से तय शेड्यूल पर ही होगा। नटराजन के पॉजिटिव होने के बाद हैदराबाद के ऑलराउंडर विजय शंकर के अलावा पांच कोचिंग स्टाफ को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।मई माह में कई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के पॉजिटिव आने के बाद सीजन को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद बोर्ड ने लीग का फेज-2 सितंबर-अक्टूबर में UAE में कराने का फैसला किया था। कोरोना के कारण ही टी-20 वर्ल्ड कप को भी भारत में न कराने का फैसला लिया गया था। यह यह टूर्नामेंट IPL फेज-2 के बाद UAE और ओमान में होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।