वाशिंगटन:कोरोना के बाद पीएम मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा है,जिसमें वहां सत्ता भी बदल गई. पीएम मोदी शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ पहली वार्ता करेंगे,जिसके बाद क्वाड लीडर्स शिखर बैठक होगी. भारतीयों ने तिरंगा लहराकर मोदी का जोरदार स्वागत किया. लोग मोदी-मोदी चिल्ला रहे थे. एयरबेस से पीएम मोदी का दल पेन्सिलवेनिया एवेन्यू स्थित होटल विलार्ड जाएगा. भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 3.30 बजे वॉशिंगटन पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर अमेरिकी अधिकारियों और भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने उनकी अगवानी की। संधू ने नमस्ते USA कहकर मोदी का अभिवादन किया। वहीं मोदी के स्वागत के लिए काफी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी मौजूद थे और वॉशिंगटन में बारिश होने के बावजूद उनके उत्साह में कमी नहीं दिख रही थी। एयरपोर्ट से लेकर मोदी के होटल तक पूरे रास्ते में भारतीय मूल के लोग तिरंगा लिए खड़े थे और मोदी-मोदी की गूंज सुनाई दे रही थी। वहीं मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की और उनकी तारीफ भी की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।