(India)
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज ले ली है. उन्होंने कहा बूस्टर महत्वपूर्ण है लेकिन उससे भी अधिक अधिक से अधिक संख्या में लोगों का टीकाकरण होना जरूरी है. बाइडेन ने कहा कि इस महामारी को हराने और जिंदगी को बचाने के लिए टीका लगवाना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने टीका लगवाने के क्रम में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के स्कूल खुले हुए हैं, अर्थव्यवस्था अपनी गति के साथ आगे बढ़ रही है ऐसे में लोगों को वैक्सीन लगना आवश्यक हो जाता है. उन्होंने बताया कि पहली और दूसरी डोज लगने के बाद उन्होंने कोई साइड इफेक्ट महसूस नहीं किए थे. उन्होंने कहा, मैं 65 साल के उम्र को पार कर गया हूं और अब इस डोज को लेने योग्य हूं. अगर अन्य कोई व्यक्ति 65 साल से अधिक उम्र वाले हैं, वे बूस्टर डोज लेने के पात्र हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।