इमरान मसूद ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल, बोले- BJP को हराने के लिए सपा मजबूत पार्टी
(India) कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव इमरान मसूद ने अपने नेतृत्व पर ही सवाल उठा दिए हैं। सहारनपुर में उन्होंने कहा, यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को सपा ही शिकस्त दे सकती है, क्योंकि वह यूपी में एक बड़ी पार्टी है। कहा कि भाजपा को हराना हमारा मकसद है, उसके लिए अन्य दलों को साथ लेने और साथ देने में गुरेज नहीं होना चाहिए।सपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 6 अक्टूबर को इमरान मसूद की सपा में शामिल होने की घोषणा हो सकती है। क्योंकि 10 अक्टूबर को गंगोह में सपा के दिग्गज नेता रहे और सपा जिला अध्यक्ष रुद्रसैन के पिता चौ. यशपाल सिंह की शताब्दी जयंती में शामिल होने के लिए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचेंगे।



Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।