(India)
नेशनल टी-20 कप में हाल में शतकीय पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने के बाद बाबर ने अब और एक और कीर्तिमान हासिल कर लिया है। 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है। पाकिस्तान के कैप्टन ने टी-20 क्रिकेट में अपने 7 हजार रन पूरे कर लिए हैं और इस मामले में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। बाबर आजम टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज सात हजार रने पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने करियर की 187वीं टी-20 पारी में यह मुकाम हासिल किया है। गेल ने 7 हजार रने पूरे करने के लिए 192 पारियां खेली थीं। वहीं, विराट कोहली ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 212 इनिंग खेली थी। बाबर ने नेशनल टी-20 कप में सेंट्रल पंजाब (पाकिस्तान) की तरफ से खेलते हुए 49 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।