(India)
बतौर कोच अपने आखिरी टूर्नामेंट के लिए रवि शास्त्री पहुंचे दुबई, टी-20 विश्वकप के अन्य कोच 7 को होंगे रवाना .आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए यूएई जाने को लेकर कार्यक्रम में बदलाव के तहत भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री दुबई पहुंच गए हैं। समझा जाता है कि वह अपने किसी निजी काम के चलते निर्धारित समय से पहले ही दुबई पहुंचे हैं। उन्हें पहले बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के साथ आठ अक्टूबर को दुबई के लिए रवाना होना था। ये तीनों कोच अब सात अक्टूबर को यूएई के लिए रवाना होंगे और यहां पहुंचने पर छह दिन के क्वारंटीन में रहेंगे और 13 अक्टूबर से काम करना शुरू करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।