(India)
आईपीएल 2021 में 15 मैचों में अबतक 23 विकेट चटका चुके दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान को जल्द ही बेहतर प्रदर्शन करने का इनाम मिलेगा। खबरों की मानें तो आवेश टी20 वर्ल्ड कप के लिए उमरान मलिक और हर्षल पटेल के बाद टीम इंडिया के तीसरे नेट गेंदबाज होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने लीग के 14वें सीजन के समापन के बाद आवेश को यूएई में ही रुकने के लिए कहा है। बीसीसीआई के अनुसार, टी20 विश्व कप शुरू होने तक तेज गेंदबाज आवेश को स्टैंडबाई खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह मिल सकती है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी वहीं 17 अक्टूबर से ओमान और UAE के मैदानों पर टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए चुनी गई भारतीय टीम में धोनी को बतौर मेंटर टीम के साथ जोड़ा गया है। वह ड्रेसिंग रूम से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आएंगे। वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट के लिए एमएस धोनी को मेंटर के पद पर नियुक्त किया जाना भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा सकारात्मक पहलू माना जा रहा है। बता दें कि, धोनी ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास लिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।