(India)
टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बीसीसीआई ने बड़ी घोषणा की है। इस मेगा इवेंट के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च हो गई है। भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। अभी टीम इंडिया की टी-20 जर्सी नेवी ब्लू रंग की है। इसी तरह की जर्सी 1992 विश्व कप में टीम इंडिया ने पहनी थी। नई जर्सी भी नेवी ब्लू रंग की है। ये भी कुछ-कुछ 1992 विश्व कप की जर्सी की तरह मिलती-जुलती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।