चेन्नई फिर IPL बादशाह:फाइनल में KKR को हराकर CSK ने चौथी बार जीता IPL का खिताब
(India) शुक्रवार की शाम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत यादगार रही। चेन्नई ने IPL 2021 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराकर चौथी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए चेन्नई ने 192/3 का स्कोर बनाया। 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए KKR 165/9 का स्कोर ही बना सकी और मुकाबला 27 रनों से हरा गई।

टारगेट का पीछा करते हुए KKR की शुरुआत शानदार देखने को मिली। कोलकाता का स्कोर 15.4 ओवर में 123 रन था और 7 विकेट गिर चुके थे। ये उन्हीं 20 मिनट की कहानी थी, जब 29 गेंदें फेंकी गईं 32 रन बने और 7 विकेट गिरे। दूसरी टीम के कप्तान मोर्गन क्रीच पर खड़े रह गए और मैच धोनी ने अपनी झोली में डाल दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।