टी-20 विश्व कप 2021 के वॉर्मअप मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा है। इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज में पटखनी देने के बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को भी खेल के तीनों ही विभाग में चारों खाने चित किया। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने दिखा दिया है कि वह इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज चिर प्रतिद्धंद्धी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को करेगा। इस महामुकाबले पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बीच, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।