पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नई पार्टी बनाने का एलान
(India)
पंजाब कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है और अगले चुनाव में भी अभी तक पार्टी सत्ता की दौड़ में मजबूत दावेदार मानी जा रही है। अकाली दल के सामने साख का संकट होने और आम आदमी पार्टी के पास चेहरा नहीं होने को कांग्रेस चुनाव में अपने लिए मुफीद परिस्थिति मान रही है। मगर कैप्टन के कांग्रेस छोड़ नई पार्टी के बैनर तले चुनाव में कूदने की घोषणा कांग्रेस के इस मुफीद माहौल के लिए चुनौती बनेगी ही। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सत्ता की गाड़ी को चुनावी स्पीड में तो डाल दिया है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का अभी तक जारी डांवाडोल रवैया पार्टी की चुनावी रफ्तार को थामे हुए है। ऐसे में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरने जा रहे कैप्टन को रोकने की सियासी रणनीति पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनेगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।