विदेश मंत्री एस जयशंकर और ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रूस ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की तथा दोनों देशों ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने पर सहमत हुए। दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान को सुरक्षित एवं निर्बाध मानवीय सहायता पहुंचाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उनका यह भी मानना था कि यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि अफगानिस्तान की जमीन का उपयोग किसी भी देश के खिलाफ हमले या आतंवादियों की पनाहगाह के रूप में नहीं हो।दोनों विदेश मंत्रियों ने रोडमैप 2030 की भी विस्तृत समीक्षा की। इस साल मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन के बीच डिजिटल शिखर बैठक के बाद भारत और ब्रिटेन ने रक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के लिए 10 वर्षों का खाका पेश किया था। वार्ता के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, 'ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रूस का स्वागत कर खुशी हुई। हमारे संबंधों की व्यापक समीक्षा की।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।