पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बीएसएफ के दायरे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है,,, नवजोत सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया कि केंद्र देश के संघीय ढांचे को कमजोर कर रहा है,,, नवजोत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एक राज्य के भीतर एक राज्य बनाने की कोशिश कर रही है,,, इससे देश का संघीय ढांचा कमजोर होगा,,, उन्होंने कहा कि लोग शांति और सुरक्षित तरीके से रह सकें ये राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।
पंजाब कांग्रेस में मचा उथल-पुथल शांत होता नहीं दिख रहा है. आगामी चुनाव से कुछ ही महीनों पहले पांजब में सत्ताधारी पार्टी अंदरूनी कलह से जूझ रही है. राज्य की पार्टी ईकाई में ही कई गुट बन गए हैं, जैसे सिद्धू गुट, चन्नी गुट, कैप्टन गुट और हैरान करने वाली बात ये है कि पार्टी के खिलाफ बगावत करने वाले कैप्टन के साथ कई कांग्रेसी सांसद और विधायक खड़े नजर आ रहे हैं. पंजाब कांग्रेस के भीतर मचे बवाल की एक बानगी रविवार को सोशल मीडिया पर देखने को मिली, जब मनीष तिवारी ने राज्य में पार्टी में अराजकता की बात कही और पार्टी नेतृत्व पर जमकर हमला बोला. वहीं, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जोर देकर कहा कि राज्य को ऐसे वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जिसका संबंध हर पंजाबी से है
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।